English पायलट से जुड़ें
पायलट 14 नवंबर 2026 से · भारत में बना

दुकान का सबसे तेज़ साथी

Brozap दुकानों के लिए आसान बिल बनाने वाला और स्टॉक ऐप है। कुछ टैप में GST बिल बनाएँ, प्रिंट करें या WhatsApp पर भेजें — इंटरनेट न हो तब भी।

Billing in a zap. — Read in English

Brozap क्यों

ऑफ़िस के लिए नहीं, काउंटर के लिए बना।

3

टैप में बिल

बड़े बटन और आसान शब्द। अगर आप WhatsApp चला लेते हैं, तो Brozap भी चला लेंगे।

इंटरनेट नहीं? बिक्री चालू।

हर बिल पहले आपके फ़ोन में सेव होता है। इंटरनेट आते ही बैकअप अपने आप हो जाता है।

हिंदी और English

ऐप हिंदी या English में चलाएँ, कभी भी बदलें। और भारतीय भाषाएँ जल्द आएँगी।

दुकान की हर ज़रूरत

बिल, स्टॉक और GST — एक ही ऐप में।

GST बिल

GSTIN, HSN और CGST/SGST या IGST के साथ टैक्स इनवॉइस। कंपोज़िशन दुकानों के लिए बिल ऑफ़ सप्लाई। GST बिलिंग →

अपने आप घटने वाला स्टॉक

हर बिक्री पर स्टॉक घटता है, तो पता रहता है कि क्या कम हो रहा है।

थर्मल प्रिंटर या WhatsApp

58 mm और 80 mm के Bluetooth या USB प्रिंटर। या बिल WhatsApp पर भेजें।

बारकोड स्कैन

फ़ोन का कैमरा या USB/Bluetooth स्कैनर।

ऑफलाइन बिलिंग

बिल कभी इंटरनेट का इंतज़ार नहीं करता। ऑफलाइन कैसे चलता है →

मोबाइल नंबर से लॉगिन + बैकअप

डेटा का बैकअप भारत में हमारे सर्वर पर।

आपकी दुकान के लिए

किराना, मेडिकल, कपड़े — और हर काउंटर।

कुछ मिनट में शुरू

चाय ठंडी होने से पहले सेटअप।

  1. मोबाइल नंबर से लॉगिन

    दुकान का नाम, पता और GSTIN (अगर है) डालें।

  2. प्रोडक्ट डालें, प्रिंटर जोड़ें

    नाम, दाम, यूनिट, GST रेट और बारकोड। प्रिंटर नहीं है? बिल WhatsApp पर भेजें।

  3. पहला बिल बनाएँ

    चाहें तो पहले डेमो मोड में प्रैक्टिस करें।

  • Android फ़ोन और टैबलेट
  • कोई भी वेब ब्राउज़र
  • iPhone — जल्द
  • Windows, Mac, Linux — जल्द

पायलट के बाद

पेमेंट और ऑनलाइन बिक्री।

ये हम आगे बना रहे हैं। ये पायलट ऐप में अभी नहीं हैं।

हर बिल पर UPI QR जल्द आ रहा है

Razorpay के ज़रिए हर बिल का नया UPI QR। पैसा सीधे आपके बैंक खाते में।

ऑनलाइन स्टोर और ONDC जल्द आ रहा है

आस-पास के ग्राहक आपकी दुकान से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकें।

स्टाफ़ और ब्रांच जल्द आ रहा है

स्टाफ़ के लिए PIN, कई काउंटर और कई दुकानें एक मालिक के पास।

शुरुआती दुकानों में शामिल हों।

पायलट 14 नवंबर 2026 से 5 से 20 दुकानों के साथ शुरू हो रहा है। पायलट दुकानों के लिए मुफ़्त। सेटअप में हम मदद करेंगे।

या ईमेल करें: support@brozap.com